विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रूस प्रतिबंधित

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2017 (11:22 IST)
कैपडिएल। रूस अगस्त में लंदन में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाग नहीं ले सकेगा जिस पर डोपिंग के कारण लगे प्रतिबंध की मियाद बढ़ा दी गई है।
 
अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष सेबेस्टियन कू ने कहा कि रूस पर लगा प्रतिबंध इस विश्व
चैम्पियनशिप से पहले खत्म नहीं होगा।
 
मोनाको के पास यहां आईएएएफ परिषद की बैठक में कार्यबल के इस सुझाव को मान लिया गया कि रूस अभी खेल में वापसी के लिए तैयार नहीं है। रूस पर नवंबर 2015 में प्रतिबंध लगाया था जब उस पर प्रशासन द्वारा 
 
प्रायोजित डोपिंग के गंभीर आरोप लगे थे। बाद में वह प्रतिबंध मार्च और फिर जून 2016 में बढ़ा दिया गया जिससे रूस रियो ओलंपिक भी नहीं खेल सका था। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें