सरावक (मलेशिया)। दुनिया की पूर्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने सत्र के शुरुआती मलेशियाई मास्टर्स में महिला एकल खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ाए, जब उन्होंने शुक्रवार को यहां 1,20,000 डॉलर इनामी राशि के ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदकधारी साइना ने दबदबा बनाते हुए 8वीं वरीय इंडोनेशिया की फितरियानी फितरियानी को 40 मिनट में 21-15, 21-14 पराजित किया। यह दुनिया की 40वीं नंबर की खिलाड़ी पर इस भारतीय की तीसरी जीत है।