सेमीफाइनल में सानिया! अपने आखिरी विम्बलडन में पहली बार किया यह कमाल

मंगलवार, 5 जुलाई 2022 (14:01 IST)
लंदन: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने क्रोएशियाई साथी मेट पाविक के साथ मिलकर गेबरियेला डाब्रोस्की और जॉन पियर्स की मिश्रित युगल जोड़ी को हराकर विम्बलडन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
Koo App
It’s not just a good morning, but a great one if you’re an Indian tennis fan, ’cause #MirzaSania has made it to #Wimbledon2022 Mixed-Doubles Semi-Finals!  Hit  if you #Believe in her to make it all the way at the #CentreCourt100 celebrations! #Wimbledon - Star Sports India (@StarSportsIndia) 5 July 2022
सानिया-मेट की जोड़ी ने सोमवार को हुए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के जॉन पियर्स और कनाडा की गेबरियेला डाब्रोस्की को 6-4, 3-6, 7-5 से शिकस्त दी। सानिया ने इस जीत के साथ पांच साल बाद किसी ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
Koo App
Wimbledon: Sania Mirza playing her last Wimbledon, reached the mixed doubles semis at Wimbledon for the first time in her career. #saniamirza #wimbledon2022 - UMESH RAJPUT (@sportingumesh) 5 July 2022
सानिया पहली बार विम्बलडन के मिश्रित युगल सेमीफाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले वह 2011, 2013 और 2015 के क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो चुकी हैं।
Koo App
Indian tennis ace #SaniaMirza and her Croatian partner Mate Pavic storm into mixed doubles semifinal at Wimbledon. #Wimbledon2022 - Neeraj Singh नीरज सिंह (@neerajsinghddnews) 5 July 2022
छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया मिर्जा 2009 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 फ्रेंच ओपन और 2014 यूएस ओपन का मिश्रित युगल का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
Koo App
#wimbledon2022 Super Click - Anuradha Tanwar (@anuradhatanwar) 5 July 2022
सेमीफाइनल में भारतीय-क्रोएशियाई जोड़ी का सामना रोबर्ट फराह-जेलेना ओस्तापेनको या नील स्कूप्सकी-डेज़ीरे क्रॉज़िक में से किसी एक जोड़ी से होगा।(वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी