सेरेना बनीं दुनिया की सबसे अमीर महिला खिलाड़ी

मंगलवार, 7 जून 2016 (14:05 IST)
लॉस एंजीलिस। फ्रेंच ओपन फाइनल में गार्बाइन मुगुरूजा से हारने से दो दिन बाद ही अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार मारिया शारापोवा को पछाड़कर दुनिया की सबसे अमीर महिला खिलाड़ी बन गई।
 
सेरेना ने पिछले 12 महीने में 29.9 मिलियन डॉलर कमाए। रूसी टेनिस स्टार शारापोवा पिछले 11 साल से इस सूची में शीर्ष पर थी। अब तक 21 ग्रैंडस्लैम जीत चुकी सेरेना स्टेफी ग्राफ के ओपन युग के 22 ग्रैंडस्लैम के रिकॉर्ड से एक खिताब दूर है।
 
सेरेना के कैरियर की ईनामी राशि 77.6 मिलियन डॉलर हो गई। शारापोवा की कमाई पिछले साल 21.9 मिलियन डॉलर रही। अमेरिकी मिश्रित मार्शल आर्ट स्टार रोंडा राउसी तीसरे नंबर पर है। (भाषा) 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें