शिव कपूर रॉयल कप में दूसरे स्थान पर पहुंचे

शनिवार, 28 जुलाई 2018 (21:33 IST)
पटाया। भारतीय गोल्फर शिव कपूर शनिवार यहां रॉयल कप के तीसरे दौर में तीन अंडर 67 का कार्ड खेलकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
 
 
गत चैम्पियन कपूर ने पहले दौर में 66 और दूसरे दौर में 68 का कार्ड खेला था। कपूर शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के जस्टिन हार्डिंग से दो शाट पीछे है। हार्डिंग का कुल स्कोर 11 अंडर 199 का हैं। 
 
गगनजीत भुल्लर तीसरे दौर में एक अंडर 69 का कार्ड खेल शीर्ष 10 में पहुंचने में सफल रहे। वह पांच अंडर 205 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं। 
 
अन्य भारतीय में विराज मदाप्पा (69) संयुक्त रूप से 24वें जबकि हनी बैसोया (72) और एस चिक्कारंगप्पा (67) संयुक्त रूप से 30वें स्थान पर हैं।
 
हिम्मत राय और खालिन जोशी पार स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 38वें स्थान पर हैं। राशिद खान (72) चार ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 63वें स्थान पर है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी