'टेटे महा लीग' 28 मई से मुंबई में शुरू

शनिवार, 6 फ़रवरी 2016 (17:48 IST)
शिलांग। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के महासचिव धनराज चौधरी ने शनिवार को यहां कहा कि फ्रेंचाइजी लीग टूर्नामेंट में अब यह खेल भी शामिल होने जा रहा है और इस प्रतियोगिता का नाम ‘टेटे महा लीग’ होगा।
 
चौधरी ने कहा, इसे टेटे महा लीग कहा जाएगा। इस लीग के आयोजन के लिए हमें मुंबई की एजेंसी दी गई है। जैसे की घोषणा की गई थी इस आठ फ्रेंचाइजी टीमों की लुभावनी लीग की इनामी राशि एक करोड़ रुपए होगी, जिसका आयोजन 28 मई से 22 जून तक किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा, प्रत्‍येक आठ फ्रेंचाइजी टीमों में चार-चार भारतीय और चार विदेशी खिलाड़ी होंगे। देश के सभी शीर्ष खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे, जिसमें अचंता शरत कमल भी शामिल हैं। (भाषा) 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें