विंबलडन में इन हसीनाओं के चर्चे (फोटो)

विंबलडन में ग्रास कोर्ट पर दुनिया भर के टॉप टेनिस खिलाड़ी खिताब को जीतने के लिए जोर  लगाएंगे। रोजर फेडरर, एंडी मरे, रफेल नडाल, नोवाक जोकोविच, थॉमस बर्डिच जैसे धुरंधर टेनिस  खिलाड़ियों पर टेनिस प्रेमियों की नजर रहेगी। इस टूर्नामेंट में इन खिलाड़ियों के अलावा इन हसीन  गर्लफ्रेंड्‍स और पत्नियों की भी चर्चा रहेगी, दर्शक दीर्घा में अपने हुस्न का जलवा को बिखरेंगी।  आइए हम आपको मिलवाते हैं इनकी सुंदर पत्नियों और गर्लफ्रेंड्‍स से 
 
मारिया जिस्का पेरेला - इस सुंदरी की पहचान पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नफेल रडाल की गर्लफ्रेंड के रूप  में हैं। रफेल और मारिया दोनों एक दूसरे को युवावस्था से डेट कर रहे हैं। 
मिलिए थॉमस बर्डिच की सुंदर गर्लफ्रेंड से...
 
 
ईस्टर साराटोवा -  थॉमस बर्डिच ने 2012 में इस 23 वर्ष की ऑस्टेलियाई मॉडल से डेटिंग शुरू  की। मैच के दौरान यह थॉमस का उत्साह बढ़ाते हुए अक्सर दर्घक दीर्घा में नजर आती हैं। 
अगले पन्ने पर, जोकोविच की खूबसूरत पत्नी... 

 
जेलेना जोकोविच- नोवाक जोकोविच का बचपन का प्यार 28 साल की जेलेना जोकोविच अपनी  सुंदरता के अलावा सामाजिक कार्यों के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। वे जोकोविच के चैरिटी के कार्यों  को संभालती हैं।  
अगले पन्ने पर, हेविट की जीवनसाथी भी खूबसूरती में किसी से कम नहीं...
 बेक हेविट- ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार लेटेन हेविट की जीवन साथी बेक हेविट 31 साल की हैं। बेक  हेविट पूर्व अभिनेत्री हैं और फिल्मों में अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकी हैं। वे भी अपने पति लेटेन  हेविट का उत्साह बढ़ाने के लिए दर्शकों के बीच मौजूद रहेंगी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें