आनंद ने अनीस गिरी से खेला ड्रॉ

रविवार, 30 अगस्त 2015 (23:46 IST)
सेंट लुई (अमेरिका)। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने सिंकफील्ड कप ग्रैंड शतरंज टूर के छठे दौर में नीदरलैंड के अनीस गिरी के साथ ड्रॉ खेला। यह टूर्नामेंट में उनका लगातार चौथा ड्रॉ है। 
 
आनंद शुरूआत में दो हार मिलने के बाद उबरने की कोशिश में लगे हैं। वह अभी संयुक्त आठवें स्थान पर हैं लेकिन बाकी बचे तीन दौर की बाजियों में अच्छा प्रदर्शन करने पर ही वह आगे बढ़ पाएंगे। अन्य बाजियों में अमेरिका के हिकारू नकामुरा ने हमवतन वेस्ले सो को जबकि फ्रांस के मैक्सिम वाचियर लाग्रेव ने बुल्गारिया के वेसलिन टोपालोव को हराया। 
 
रूस के अलेक्सांद्र ग्रिसचुक ने स्थानीय खिलाड़ी फैबियानो कारूआना को हराया जबकि कल तक शीर्ष पर चल रहे विश्व चैंपियन नार्वे के मैगनस कार्लसन और आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन ने ड्रॉ खेला। कार्लसन और आरोनियन अब भी चार चार अंक लेकर शीर्ष पर बने हुए हैं। 
 
उनके बाद वाचियर लाग्रेव, गिरी और नकामुरा का नंबर आता है जिनके समान 3-5 अंक हैं। टोपालोव और ग्रिसचुक तीन-तीन अंक के साथ संयुक्त छठे स्थान पर हैं। आनंद का इनसे एक अंक कम है और वह आठवें स्थान पर है। वेस्ले सो अब 1-5 अंक लेकर आखिरी स्थान पर हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें