पांच बार के विश्व चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद नौवें स्थान पर

बुधवार, 15 अगस्त 2018 (00:39 IST)
सेंट लुई (अमेरिका)। पांच बार के विश्व चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद एक बार फिर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए और यहां संपन्न सेंट लुई रेपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट में दो ड्रॉ और एक हार के बाद रेपिड वर्ग में नौवें स्थान पर रहे।
 
 
रेपिड वर्ग का नतीजा अंतिम नहीं है लेकिन आनंद को अब ब्लिट्ज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करके वापसी करनी होगी। ब्लिट्ज वर्ग में 18 बाजी होंगी और प्रत्येक जीत पर एक अंक मिलेगा।
 
नौ दौर के रेपिड वर्ग के बाद अमेरिका के हिकारू नाकामूरा और अजरबेजान के शखरियार मामेदयारोव 12 अंक के साथ कल तक शीर्ष पर काबिज अमेरिका के फाबियानो करूआना को पछाड़कर संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं। 
 
करूआना के 11 अंक रहे। रूस के सर्जेई कर्जाकिन, आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन और क्यूबा के डोमिनग्वेज पेरेज नौ अंक के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर रहे।
 
फ्रांस के मैक्सिम वाचिएर लाग्रेव और अमेरिका के वेस्ली सो ने आठ अंक के साथ संयुक्त सातवां स्थान हासिल किया। आनंद और रूस के एलेक्सांद्र गिश्चुक छह अंक के साथ सबसे पीछे रहे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी