नीरज को स्वर्ण, महिला मुक्केबाजों का अच्छा प्रदर्शन

सोमवार, 16 जनवरी 2017 (11:41 IST)
नई दिल्ली। मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन नीरज (51) किग्रा ने स्वर्ण पदक जीता जबकि अन्य भारतीय महिलाओं ने रजत पदक जीते जिससे भारत ने सर्बियाई शहर वर्बास में रविवार को छठे नेशन कप में तीसरा स्थान हासिल किया।
हरियाणा की लड़की नीरज पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही थी। उन्होंने कजाखस्तान की जैना शेकरबेकोवा को हराकर स्वर्ण पदक जीता। विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सरजूबाला देवी (48 किग्रा), प्रियंका चौधरी (60 किग्रा), पूजा (69 किग्रा) और सीमा पूनिया (81 किग्रा से अधिक) को फाइनल में हारने के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 
 
पहली बार महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में काम कर रहे गुरबख्श सिंह ने वर्बास से कहा, 'मैं टूर्नामेंट में लड़कियों के प्रदर्शन से खुश हूं। हम केवल 25 दिन का अभ्यास करके यहां आए थे और लड़कियों ने अपने प्रदर्शन से हमें गौरवान्वित किया।'(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें