Share Bazaar में लगातार तीसरे दिन गिरावट, Sensex 271 अंक लुढ़का, Nifty आया 25200 के नीचे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 21 जनवरी 2026 (16:41 IST)
Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स में 270.84 अंकों की गिरावट रही और यह 81909.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी भी 75 अंक टूटकर 25157.50 के स्‍तर पर आ गया। बाजार में लगातार गिरावट की वजह से महज 3 कारोबारी दिनों में निवेशकों के करीब 15 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा स्वाहा हो गए। 8 यूरोपीय देशों पर लगाए जाने वाले टैरिफ की धमकी और यूरोप के ट्रंप विरोधी रुख में सख्ती आने के कारण वैश्विक बाजार दबाव में नजर आ रहे हैं।

खबरों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स में 270.84 अंकों की गिरावट रही और यह 81909.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी भी 75 अंक टूटकर 25157.50 के स्‍तर पर आ गया।
ALSO READ: Share Bazaar में बड़ी गिरावट, Sensex 1066 अंक फिसला, Nifty भी लुढ़का
बाजार में लगातार गिरावट की वजह से महज 3 कारोबारी दिनों में निवेशकों के करीब 15 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा स्वाहा हो गए। 8 यूरोपीय देशों पर लगाए जाने वाले टैरिफ की धमकी और यूरोप के ट्रंप विरोधी रुख में सख्ती आने के कारण वैश्विक बाजार दबाव में नजर आ रहे हैं।
 
कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा बिकवाली ICICI Bank, Trent, BEL, HDFC Bank और Larsen and Toubro जैसे शेयरों में देखने को मिली। आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.13 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.07 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।
ALSO READ: Share Bazaar ऊपरी स्तर से फिसला, Sensex 188 अंक चढ़ा, Nifty भी 25600 के पार
बाजार में गिरावट के लिए आज कई बड़े फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। इसमें जियो पॉलिटिकल टेंशन एक अहम वजह है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों के बाद वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है। ग्रीनलैंड को लेकर बयान और यूरोप के देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी से ट्रेड वॉर की आशंका फिर से बढ़ गई।
ALSO READ: बिकवाली के दबाव में Share Bazaar में आई गिरावट, Sensex 250 अंक टूटा, Nifty भी आया नीचे
सबसे अधिक गिरावट बैकिंग, फाइनेंशियल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में देखने को मिली। मेटल, ऑयल एंड गैस और एनर्जी शेयरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1 प्रतिशत तक लुढ़क गए। रुपया 31 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 91.28 पर पहुंच गया।
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी