बाजार में गिरावट से निवेशकों ने गंवाए 5.3 लाख करोड़ रुपए

शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021 (19:56 IST)
नई दिल्ली। बीएसई सेंसेक्स में शुक्रवार को 1900 अंक से अधिक की गिरावट के साथ निवेशकों को 5.3 लाख करोड़ रुपए की चपत लगी। पिछले 10 महीने में बाजार में किसी एक दिन में यह सबसे बड़ी गिरावट है।
 
बाजार बंद होने पर बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5 लाख 37 हजार 375.94 करोड़ रुपए घटकर 2 करोड़ 81 हजार 95.73 करोड़ रुपए रह गया। इन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 25 फरवरी को 2 करोड़ 6 लाख 18 हजार 471.67 करोड़ रुपए था।
 
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,939.32 अंक यानी 3.80 प्रतिशत लुढ़ककर 49 हजार 99.99 अंक पर बंद हुआ। पिछले साल 4 मई के बाद एक दिन में यह सबसे बड़ी गिरावट है।
 
इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 568.20 अंक यानी 3.76 प्रतिशत का गोता लगाकर 14,529.15 अंक पर बंद हुआ। पिछले साल 23 मई के बाद किसी एक दिन में एनएसई में यह सबसे बड़ी गिरावट है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी