Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजारों में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 102 अंक की गिरावट के साथ आज 84,961.14 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 37 अंक फिसलकर 26,140.75 अंक पर बंद हुआ। पिछले 3 दिन में बीएसई सेंसेक्स 1,100 अंक से अधिक गिर चुका है। इस दौरान निफ्टी 50 में भी करीब 1% की गिरावट आई है। इसकी वजह बड़े शेयरों में बिकवाली, बढ़ती भू-राजनीतिक चिंताएं और वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेत हैं।