Share Bazaar में बड़ी गिरावट, Sensex 829 अंक फिसला, Nifty भी 23700 के नीचे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 12 मार्च 2026 (17:37 IST)
Share Market Update News : मिडल-ईस्ट में जारी जंग के बीच भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। आज भी लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार पर सबसे बड़ा दबाव कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का रहा। खबरों के अनुसार, कारोबार के अंत में आज बीएसई सेंसेक्स 829.29 अंकों (1.08 प्रतिशत) की बड़ी गिरावट के साथ 76,034.42 अंकों पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी भी आज 227.70 अंकों (0.95 प्रतिशत) की तेज गिरावट के साथ 23,639.15 अंकों पर आ गया।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का सबसे बड़ा दबाव

मिडल-ईस्ट में जारी जंग के बीच भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। आज भी लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के अंत में आज बीएसई सेंसेक्स 829.29 अंकों (1.08 प्रतिशत) की बड़ी गिरावट के साथ 76,034.42 अंकों पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी भी आज 227.70 अंकों (0.95 प्रतिशत) की तेज गिरावट के साथ 23,639.15 अंकों पर आ गया। शेयर बाजार पर सबसे बड़ा दबाव कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का रहा।
ALSO READ: Share Bazaar में हाहाकार, Sensex 1342 अंक फिसला, Nifty भी 24 हजार के नीचे

24 कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 6 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 24 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। आयशर मोटर्स, एमएंडएस, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में सबसे ज्‍यादा गिरावट आई। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर आज सबसे ज्यादा 4.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
 

ब्रेंट क्रूड 9 फीसदी उछला

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 9 फीसदी उछलकर फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया। ग्लोबल ट्रेड से जुड़ी अनिश्चितताओं ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका ने भारत समेत 16 देशों के खिलाफ नई अनफेयर ट्रेड जांच शुरू की है।
ALSO READ: Share Bazaar में लौटी रौनक, Sensex 640 अंक उछला, Nifty भी 24250 के पार

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया भी टूटा 

माना जा रहा है कि यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी को फिर से सख्ती से लागू करने की दिशा में उठाया गया है। रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे की गिरावट के साथ करीब 92.34 प्रति डॉलर के स्तर पर खुला। 
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी