Share Market Update News : भारतीय शेयर बाज़ार ने आखिरकार 3 दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। सोमवार को बाजार हरे निशान में बंद हुआ। Nifty लगभग 25600 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि Sensex भी 300 से ज्यादा अंक चढ़ गया। आईटी और वित्तीय शेयरों में खरीदारी तथा वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में बढ़त दर्ज की गई। Infosys और HCL Tech आज Nifty के टॉप योगदानकर्ता रहे। इससे पहले यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 95 अंक टूटा जबकि एनएसई निफ्टी में 17 अंक की गिरावट आई।
Infosys और HCL Tech आज Nifty के टॉप योगदानकर्ता रहे। सेंसेक्स की प्रमुख लाभकारी कंपनियों में इंफोसिस, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, टीसीएस, भारती एयरटेल, टाइटन, बजाज फिनसर्व, रिलायंस और एलएंडटी शामिल रहीं। सेंसेक्स 319.07 (0.38%) अंक चढ़कर 83,535.35 के स्तर पर पहुंच गया, वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 82.05 (0.32%) अंक मजबूत होकर 25,574.35 के स्तर पर बंद हुआ।
इसके अलावा टेक महिंद्रा, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के शेयर भी नुकसान में रहे। बीएसई सेंसेक्स 94.73 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,216.28 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 17.40 अंक या 0.07 प्रतिशत गिरकर 25,492.30 अंक पर आ गया।
Edited By : Chetan Gour