कूल-कूल ऑरेंज शरबत

ND

सामग्री :
1 लीटर संतरे का रस, शक्कर 500 ग्राम, 25 ग्राम साइट्रिक एसिड, पानी 750 ग्राम, पोटेशियम मेटाबाई सल्फेट 2 ग्राम, ऑरेंज रंग चुटकी भर, 5-6 बूँद ऑरेंज एसेंस।

विधि :
सर्वप्रथम शक्कर में पानी डालकर एक तार की चाशनी बना लें। साइट्रिक एसिड मिलाएँ और चाशनी को सूती कपड़े से छानकर पोटेशियम मेटाबाई सल्फेट मिला दें।

अब संतरों को छीलकर ज्यूसर की सहायता से उनका ज्यूस निकाल लें। गुनगुनी चाशनी में ही रस को मिलाएँ। ठंडा होने पर एसेंस, रंग मिलाकर साफ और सूखी बोतलों में भरें और पैक ढक्कन लगा दें।

नोट : रस को चाशनी तैयार हो जाने के बाद ही निकालें, क्योंकि रखे हुए रस में कड़वाहट आ जाती है।)

वेबदुनिया पर पढ़ें