मूंगफली की चिक्की कैसे बनाएं

peanut chikki recipe 
 
तिल-गुड़ की तरह ही मकर संक्रांति (makar sankranti) पर मूंगफली की चिक्की बनाई जाती हैं। यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं आसान रेसिपी, जिसके माध्यम से आप मात्र 10-15 मिनट से इस तैयार कर पाएंगे। 
 
तो आइए जानते हैं मूंगफली की चिक्की बनाने की सरल रेसिपी के बारे में-
 
सामग्री : 
 
500 ग्राम मूंगफली, 400 ग्राम गुड़, एक चम्मच घी, पानी आवश्यकतानुसार।
 
विधि :
 
- सबसे पहले मूंगफली को कड़ाही में अच्छे से भून लें। 
 
- मूंगफली ठंडी होने पर हाथ से मसल कर उसके छिलके उतारें तथा उसके दो भाग कर लें।
 
- अब एक दूसरे बर्तन में गुड़ में थोड़ा पानी डालकर चाशनी बनाएं। 
 
- चाशनी बनने पर उसमें घी डालें तथा मूंगफली के दाने डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।
 
- अब एक थाली या ट्रे में घी की चिकनाई का हाथ लगाएं तथा तैयार मिश्रण को डाल कर पूरी थाली में फैला दें। 
 
- मिश्रण गुनगुना या हल्का ठंडा हो जाने पर चाकू की सहायता से अपने पसंद के आकार में काट लें। 
 
- अब मकर संक्रांति के लिए विशेष तौर पर बनाई गई मूंगफली की चिक्की से पर्व को मनाएं। 
 
- आरके.

peanut chikki 
 

ALSO READ: Makar Sankranti 2023: तिल चिक्की कैसे बनाएं, मकर संक्रांति पर जानें रेसिपी

ALSO READ: Sankranti Recipes : मकर संक्रांति पर बनेंगे तिल-गुड़ के लड्‍डू, अभी नोट करें रेसिपी

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी