Homemade Rakhi mithai: 'रक्षाबंधन' केवल राखी का त्योहार नहीं, इस पर्व पर बनाई गई हर मिठाई रिश्ते को और मीठा बना देती है। इस रक्षाबंधन पर अपने भाई या बहन को घर की बनी खास मिठाई से सरप्राइज दें और त्योहार में चार चांद लगाएं! यहां पढ़ें दिल को छू जाने वाली 5 खास मिठाइयों की रेसिपी के बारे में पूर जानकारी...ALSO READ: इस राखी भाई को खिलाएं ये खास मिठाइयां: घर पर बनाना है आसान
1. काजू कतली
सामग्री: काजू, चीनी, पानी, चांदी का वर्क।
विधि:
- काजू को पीसकर पाउडर बना लें।
- चीनी और पानी को मिलाकर एक तार की चाशनी बनाएं।
- चाशनी में काजू का पाउडर मिलाकर अच्छी तरह हिलाएं।
- मिश्रण गाढ़ा होने पर आंच बंद कर दें और एक थाली में फैलाकर चांदी के वर्क से सजाएं। ठंडा होने पर इसे बर्फी के आकार में काट लें।
2. कलाकंद
सामग्री: दूध, नींबू का रस, पाउडर चीनी, इलायची पाउडर, पिस्ता।
विधि:
- एक लीटर दूध को उबालकर उसमें नींबू का रस डालकर फाड़ लें। इससे छेना (पनीर) अलग हो जाएगा।
- छेने को कपड़े से छानकर उसका पानी निकाल दें।
- एक और लीटर दूध को गाढ़ा होने तक उबालें।
- जब दूध आधा रह जाए, तब इसमें छेना और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।