मौनी अमावस्या पर वासंती खीर से लगाएं पितृ को भोग, दूर होंगे सारे कष्‍ट

सामग्री : 
 
1 लीटर गाढ़ा ताजा दूध, 2 बड़े चम्मच शकर, 1 चम्मच छोटा जायफल (घिसा हुआ), 1 कटोरी सूखे मेवे मिले-जुले, केसर के 4 -5 लच्छे, आधा चम्मच इलायची पाउडर। 
 
विधि : 
 
मौनी अमावस्या पर वासंती खीर बनाने के लिए सबसे पहले दूध को भारी पेंदे के बर्तन में लेकर, छानकर धीमी आंच पर दानेदार होने तक पकाएं। अब इसमें शकर व ड्रायफ्रूट्‍स (सूखे मेवे कटे) डालकर गाढ़ी होने तक अच्छे से पकाएं। अब जायफल व इलायची पाउडर डालें और 1-2 मिनट और पकाएं। 
 
तत्श्चात केसर को दूध में घोटें और खीर में मिलाकर कुछ देर उबालें। अब तैयार वासंती खीर से पितृ को भोग लगाएं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी