पिंक सोरबे

ND


सामग्रीः 1 तरबूज (मध्यम आकार का), 1 कप कंडेंस्ड मिल्क, 1 टेबल स्पून पिसी शक्कर, 1 टेबल स्पून नींबू का रस

विधि :
तरबूज को काट कर गूदा निकाल लें। छिलके एवं बीज अलग कर दें। तरबूज के गूदे को पीसकर मोटी छलनी से छान लें। अब इसमें शक्कर, कंडेंस्ड मिल्क एवं नींबू रस मिलाकर इसे एक गहरे बर्तन में डालकर फ्रीजर में जमने के लिए रख दें। जम जाने पर इसे मिक्सी में डालकर फेट लें और पुनः जमा दें। 2-3 घंटों के बाद निकालकर ठंडा-ठंडा पिंक सोरबे सर्व करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें