पति शोएब सस्ते में आउट हुए फिर भी पाक का हौसला बढ़ाती दिखी सानिया मिर्जा

गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (22:23 IST)
पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल में भारत के लिए 4 बार ओलंपिक खेल चुकी सानिया मिर्जा पाकिस्तान को चियर करती देखी गई।

पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की लेकिन सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक को अपनी बल्लेबाजी के लिए खासा इंतजार करना पड़ा। लेकिन इस सब्र का फल मीठा नहीं रहा। अंतिम ओवर में मिचेल स्टार्क ने उनका मिडल स्टंप की गिल्लियां उड़ा दी।

स्कॉटलैंड के खिलाफ 18 गेंद में 54 रन जड़ने वाले शोएब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 2 गेंद में 1 रन बना पाए। इस तरह शोएब के 4 मैच में 100 रन पूरे हुए। अगर आज पाकिस्तान हार जाता है तो वह अपने आंकड़े को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे।

#bhabhi @MirzaSania going for #pakistan, #Tunnis will be upset  pic.twitter.com/XOMj2M1V2k

— Harris Sultan (@TheHarrisSultan) November 11, 2021

#PAKvAUS
Can someone please tell me that what kind of an indian Sania Mirza is??

Never have i ever saw her cheating for indian cricket team but we saw her in support of pakistan many times.

Ex. pic.twitter.com/uVDnVpBVq6

— Abhishek Narsingh  (@AmanPradyuman) November 11, 2021

#SaniaMirza forget India's defeat and she's here in the Ground for her Husband's Support
APPRECIATION  pic.twitter.com/v4jwo4cZ9r

— Nimmz__ (@Chlo_shaba_kato) November 7, 2021
बहरहाल शोएब के जल्दी आउट होने से सानिया मिर्जा निराश नहीं हुई और लगातार पाकिस्तान को सपोर्ट करते हुई देखी गई। जब जब पाकिस्तान विकेट चटका रहा था तब तब वह तालियां बजाते हुए देखी गई।

खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर 89 रन बना चुकी थी। डेविड वॉर्नर अपना अर्धशतक बनाने में नाकाम रहे और 3 चौके और 3 छक्के से सजी 49 रनों की पारी खेल पवैलियन लौट गए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी