जिम्बाब्वे के फैंस और खिलाड़ियों ने मनाया जश्न, कमेंटेटर का वीडियो भी हुआ वायरल

शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (15:21 IST)
पाकिस्तान पर 1 रन से सनसनीखेज जीत दर्ज करने के बाद ना केवल जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने जश्न मनाया बल्कि उनके फैंस ने भी अंतिम गेंद के बाद टीवी के सामने जमकर जश्न बनाया।

टी-20 विश्वकप में जिम्बाब्वे द्वारा दिए गए 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को अंतिम गेंद में 3 रन चाहिए थे। लेकिन शाहीन अफरीदी सिर्फ 1 रन ले पाए और जिम्मबाब्वे को एतिहासिक जीत मिली।

इस जीत के बाद जिम्बाब्वे में क्रिकेट के दीवाने टीवी पर चिके हुए थे और जैसे ही उनकी टीम जीती तो वह जश्न में डूब गए।

That winning feeling #PAKvZIM | #T20WorldCup pic.twitter.com/7lxwYaHWpA

— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) October 27, 2022
यही नहीं खिलाड़ियों ने भी इस एतिहासिक जीत का लुत्फ उठाया और मैदान पर नाच गाना भी किया। इन दोनों ही वाक्यों का वीडियो जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर डाला है।

Celebrating yet another terrific performance! #PAKvZIM | #T20WorldCup pic.twitter.com/0UUZTQ49eB

— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) October 27, 2022
इसके अलावा अंतिम ओवर के रोमांच से कमेंटेटर भी जुदा नहीं थे। कमेंट्री बॉक्स में बैठे मांग्बवा अपनी सीट से उठ गए थे और उन्होंने किस तरह अंतिम ओवर में कमेंट्री की इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Elite Commentary off the final ball by @mmbangwa #PAKvsZIM pic.twitter.com/mobEGCY6X2

— Mark Howard (@MarkHoward03) October 27, 2022
जिम्बाब्वे की यह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तीसरी जीत थी वहीं पाकिस्तान अभी तक इन मैदानों में एक भी टी-20 नहीं जीत पाया है।

#PAKvsZI

Revenge for Sending fake Mr bean#Lumber1 #PakistanCricket pic.twitter.com/WMN6QTYcyA

— I'M Atmanirbhar (@Barrel_ATC) October 27, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी