क्या Viv Richards होंगे पाकिस्तान के मेंटर? T20 WC से पहले PCB कर रहा पूरी कोशिशें

WD Sports Desk

बुधवार, 22 मई 2024 (12:48 IST)
PCB Viv Richards Mentor T20 World Cup : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के दौरान दिग्गज विवियन रिचर्ड्स को राष्ट्रीय टीम के साथ मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में जोड़ने का उत्सुक है।

ALSO READ: गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें
रिचर्ड्स ने 2016 से पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए मेंटर के रूप में काम किया है और पीसीबी सूत्रों के अनुसार वर्तमान अध्यक्ष मोहसिन नकवी राष्ट्रीय टीम के साथ एक बड़े नाम को जोड़ने के इच्छुक हैं। साथ ही सुपर आठ चरण के अधिकांश मैच कैरेबियाई देशों में होने हैं और ऐसे में रिचर्ड्स का परिस्थितियों का अनुभव काम आ सकता है।

सूत्र ने कहा, ‘‘सर विव रिचर्ड्स के पास विश्व कप के लिए पहले से ही कुछ मीडिया प्रतिबद्धताएं हैं लेकिन चीजों पर काम किया जा रहा है क्योंकि पाकिस्तानी खिलाड़ी उनका बहुत सम्मान करते हैं।’’

ALSO READ: MS Dhoni के मॉन्स्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह
सूत्र ने कहा कि अगर यह करार हो जाता है तो रिचर्ड्स विश्व कप में टीम के मेंटर होंगे। यह भूमिका ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) ने 2021 और 2022 में पिछले दो टी20 विश्व कप में निभाई थी जहा पाकिस्तान सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचा था।
 
पीसीबी के एक सूत्र ने यह भी बताया कि नकवी ने एक विदेशी मुख्य क्यूरेटर की नियुक्ति के आदेश भी दिए हैं और ऑस्ट्रेलियाई क्यूरेटर टोनी हेमिंग्स को इस पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।  (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी