अफगानिस्तान से नॉर्वे की अंतिम निकासी उड़ान ओस्लो पहुंची

शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (16:37 IST)
कोपेनहेगन (डेनमार्क)। नॉर्वे की विदेश मंत्री इने एरिक्सन सोरेइड ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें खेद है कि इस बार हर किसी की मदद करना संभव नहीं हो सका, क्योंकि अफगानिस्तान से निकाले गए लोगों को लेकर विमान ओस्लो पहुंच गया है।

ALSO READ: अफगानिस्तान पर सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए 31 राजनीतिक दल
 
एरिक्सन सोरेइड ने नॉर्वे की समाचार एजेंसी एनटीबी को बताया कि विमान में 128 लोग सवार थे जिनमें नॉर्वे के नागरिक और अन्य लोग, जिन्हें प्रवेश की अनुमति है और सुरक्षा की आवश्यकता वाले अफगान लोग शामिल हैं। नॉर्वे ने अब तक 1,098 लोगों को निकाला है।

ALSO READ: तालिबान का डर, सिंगिंग छोड़कर सब्जी बेच रहा अफगानिस्तान का मशहूर सिंगर
 
एक अन्य विमान के शुक्रवार को बाद में पहुंचने की उम्मीद है, जो निकासी अभियान का अंतिम विमान होगा। उन्होंने कहा कि अभियान कल के भयानक आतंकवादी हमले के बाद समाप्त हो गया जिसमें कई लोगों की जान चली गई। हम हमेशा से कहते रहे हैं कि सुरक्षा की स्थिति के कारण समय कम है, क्योंकि इसे पूरा करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित की गई है।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी