Hartalika Teej 2023 : हरतालिका तीज व्रत के नियम

Hartalika Teej Vrat 2023 : इस बार हरतालिका तीज का पावन पर्व 18 सितंबर 2023, दिन सोमवार को मनाया जा रहा है। यह त्योहार भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ता है, जिसमें महिलाएं हरतालिका का व्रत रखती हैं। इस व्रत में कई कड़े नियमों का पालन आवश्यक बताया गया है। 
 
आइए यहां जानते हैं hartalika teej व्रत के नियम के बारे में। 
 
Hartalika Teej Vrat : व्रत के 7 कड़े नियम 
 
1. हरतालिका तीज व्रत के बारे में मान्यता है कि यदि कोई भी कुंवारी या विवाहित महिला एक बार इस व्रत को रखना प्रारंभ कर देती हैं तो उसे जीवन भर यह व्रत रखना ही होता है। बीमार होने पर दूसरी महिला या पति इस व्रत को रख सकता है।
 
2. इस व्रत में महिलाओं को रातभर जागना होता है और जागकर मिट्टी के बनाए शिवलिंग की प्रहर अनुसार पूजा करना होती है।
 
3. पूजा के अलावा महिलाएं रातभर जागकर भजन-कीर्तन भी करती हैं।
 
4. इस व्रत के दौरान हरतालिका तीज व्रत कथा को सुनना जरूरी होता है। मान्यता है कि कथा के बिना इस व्रत को अधूरा माना जाता है।
 
5. ऐसी मान्यता भी है कि जिस भी तरह का भोजन या अन्य कोई पदार्थ ग्रहण कर लिया जाता है, तो अन्न की प्रकृति के अनुसार उसका अगला जन्म उस योनि में ही होता है। लेकिन यह मान्यता एक जनश्रुति भर है।
 
6. शिव जी, माता पार्वती और गणेश जी प्रतिमा को अगले दिन सुबह विधिवत विसर्जित करने के बाद पारण ही किया जाता है।
 
7. इस व्रत में किसी भी प्रकार से अन्न-जल ग्रहण नहीं किया जाता है। अगले दिन सुबह पूजा के बाद जल पीकर व्रत खोलने का विधान है।

ALSO READ: हरतालिका तीज पर क्या खाने से क्या होता है?

ALSO READ: 2023 में हरतालिका तीज कब है ?

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी