कई मंगलकारी योग में मनाई जाएगी कजरी तीज, जानें रीति रिवाज, व्रत की तिथि, पूजा और पारण समय
Kajri Teej 2025: 'कजली सतवा तीज' जिसे आमतौर पर कजरी तीज के नाम से जाना जाता है, यह भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। यह पर्व पति की लंबी उम्र, वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि और मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए रखा जाता है। इस साल, कजरी तीज 12 अगस्त 2025, मंगलवार को मनाई जाएगी। इसे सातुड़ी तीज या बूढ़ी तीज भी कहते हैं।
कजरी तीज की तिथि:
तृतीया तिथि प्रारंभ- 11 अगस्त 2025 को सुबह 10:33 बजे से।
तृतीया तिथि समाप्त- 12 अगस्त 2025 को सुबह 08:40 बजे तक।
पारण समय: दिल्ली समय के अनुसार 12 अगस्त को रात्रि को 08:59 बजे चंद्र उदय होगा।
कजली तीज पूजा का शुभ मुहूर्त और शुभ योग:
• ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:49 से 05:34 बजे तक।
• अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12:18 से 01:09 बजे तक।
• विजय मुहूर्त: दोपहर 02:52 से 03:43 बजे तक।
• गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:08 बजे से 07:30 बजे तक।
• शुभ और मंगलकारी योग: इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, सुकर्मा योग और सिद्धि योग भी रहेगा।