प्रियंका की आँखों में आँसू क्यों आए?

PR
तेजी से लोकप्रिय हो रहे फरहा खान के शो ‘तेरे मेरे बीच में’ में इस बार फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने बारे में बताएँगी। उनके साथ होंगे ओलिम्पिक बॉक्सिंग चैम्पिन विजेंदर सिंह। 29 अगस्त को रात 9 बजे यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

प्रियंका इस शो में एक से ज्यादा बार रो पड़ीं। बरेली जैसे छोटे शहर से बॉलीवुड तक की यात्रा के बारे में उन्होंने बताया और संघर्ष के दिनों को याद कर उनकी आँखों से आँसू आ गए।

‘छोटे शहर बड़े सपने’ के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्मों का जब उन्हें प्रस्ताव मिला तो उन्होंने कहा ‘चलो करते हैं।‘ प्रियंका का कहना है कि चुनौती को स्वीकारते समय उनके मुँह से अक्सर यह लाइन निकलती है। वे जोखिम उठाती हैं और सफल रहती हैं।

होस्ट फरहा खान ने प्रियंका को कहा ‘यह मैंने नोटिस किया है कि आपका लाइफ में एटिट्यूड है - चलो, ये भी कर लेते हैं... ये बड़ा अच्छा है।‘

प्रियंका ने इस पर कहा ‘फिल्म भी तो ऐसे ही हुई, चलो, ट्राय करने में क्या जाता है।‘

वेबदुनिया पर पढ़ें