बिदा लेने वाला है 'देवों का देव... महादेव'

PR


लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाला लोकप्रिय धारावाहिक 'देवों का देव... महादेव' अब समाप्ति की ओर है। सूत्रों की माने तो जल्दी ही यह शो अब जल्दी ही बिदा लेने वाला है। घटती लोकप्रियता या गिरती रेटिंग इसकी वजह नहीं है। अभी भी यह शो मजबूती से टिका हुआ है और कई दर्शक भक्ति भाव से इसे देखते हैं। दरअसल महादेव से जुड़ी हर बात इस शो में दिखाई जा चुकी है, लिहाजा इसे अनावश्यक रूप से खींचने के समाप्त करने का फैसला ले लिया है। महादेव की भूमिका मोहित रैना निभा रहे हैं और उन्होंने भी संकेत दिए हैं कि शो बंद किया जा रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें