कपिल शर्मा के शो का दूसरा प्रोमो.. आपने देखा क्या?

कपिल शर्मा लंबे समय बाद अपने फैंस के लिए जल्द ही एक नया शो लेकर आने वाले हैं। उनके फैंस उनकी वापसी से बहुत ही खुश हैं। उनके शो 'फैमेली टाइम विद कपिल शर्मा' का दूसरा प्रोमो भी सामने आया है। 
 
कुछ समय पहले ही उनके शो का पहला प्रोमो जारी हुआ था जिसमें एक ऑटो वाला उन्हें बिना पैसे दिए कही ले जाने के लिए मना करता है। उसके बाद सोनी टीवी ने ही एक वीडियो से शो की घोषणा की थी। 
 
अब दूसरा प्रोमो वीडियो आया है जिसमें कपिल शर्मा अपनी कामवाली दीदी के साथ बातें करते नज़र आते हैं। इसमें मज़ेदार तरीके से बताया गया है कि पेपर वाले, दूध वाले और केबल वाले को पैसे ना देने की वजह से उनके घर कुछ नहीं होता और कामवाली दीदी भी छोड़कर जाने लगती है। 

 
कपिल शर्मा के इन मज़ेदार प्रोमोज़ से लगता है कि इस बार वे शानदार कमबैक करने वाले हैं। उनके मज़ाक पर हंसी के ठहाके और ज़ोर से लगने वाले हैं। सोनी टीवी भी उनकी वापसी से बहुत खुश है। 
 
सोनी ने प्रोमो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा एक नया ट्विस्ट, एक नया सफर.. पर वही कपिल शर्मा.. फिर होगा उसके साथ हंसी का सफर शुरू.. फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा जल्द ही सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविज़न पर। 
 
उनकी शो की डेट्स फिक्स नहीं हुई है लेकिन हो सकता अप्रैल से शो शुरू हो जाए। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी