दिल की बातें : राम का होने वाला है एक्सीडेंट

दिल की बातें धारावाहिक अपनी अनोखी कहानी के कारण दर्शकों को बांध कर रख रहा है। पहले ही दर्शक राम कपूर की स्क्रीन वाइफ आनंदिता की मौत के कारण सदमे में हैं और अब उन्हें एक और जोरदार झटका लगने वाला है। पत्नी की मौत से राम टूट जाता है। उसका अपने ऊपर नियंत्रण खत्म हो जाता है।


आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा अपने आसपास की घटना से अनजान राम सड़क पर चल रहा है। आसपास चल रहे वाहनों से वह अनजान है। एक ट्रक उसे जोरदार टक्कर मारता है। खून से लथपथ राम बेहोश हो जाता है। एक ओर जहां राम जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है वही दूसरी ओर उसके बच्चों को इस एक्सीडेंट के बारे में कुछ पता ही नहीं रहता। 

वेबदुनिया पर पढ़ें