साक्षी तंवर ने गुपचुप शादी की!

टीवी धारावाहिक 'कहानी घर-घर की' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' की लोकप्रिय तारिका साक्षी तंवर के बारे में खबर है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से पिछले दिनों शादी कर ली है। हालांकि साक्षी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। इसके पहले साक्षी के समीर कोचर के साथ डेटिंग करने की अफवाहें भी थीं। बाद में दोनों के बीच ब्रेक-अप होने की खबर आई। 
अब साक्षी के शादी करने की खबर है। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक बिजनेसमैन से शादी की है। यह लव मैरिज है। साक्षी ने शादी की है या नहीं। यदि की है तो बात क्यों छिपाई जा रही है? इस बात पर साक्षी ने अब तक रोशनी नहीं डाली है।

वेबदुनिया पर पढ़ें