लाडो- वीरपुर की मर्दानी से अम्मा जी बाहर!

टीवी शो लाडो- वीरपुर की मर्दानी में एक्ट्रेस मेघना मलिक फिर एक बार अम्मा जी के अवतार में नज़र आ रही हैं। अम्मा जी का यह अवतार पहले सीज़न ना आना इस देश मेरी लाडो में काफी पसंद किया गया था और शो में उन्हें काफी पॉपुलरिटी मिली थी। इस सीज़न में भी अम्मा जी का लुक वैसा ही है, बस लड़कियों के लिए उनका नज़रियां बदल गया है।  
 
वैसे पिछले कुछ एपिसोड से अम्मा जी शो में नज़र नहीं आईं। शो के ट्रैक में फिलहाल अनुष्का (अविका गोर) ने युवराज  (शलीन मल्होत्रा) से शादी कर ली है। यह ट्रैक मेघना को पसंद नहीं आया। खबर है कि इसीलिए उन्होंने शो छोड़ दिया है। 
 
सूत्र  के अनुसार जब मेघना ने यह शो साइन किया था तब उन्हें नहीं बताया गया था कि अविका के कैरेक्टर को उनके कैरेक्टर से ज़्यादा महत्व मिलेगा। इसके अलावा मेघना इसके लिए भी दुखी थीं कि उन्हें कहानी में मार दिया जाएगा।  

ALSO READ: बिग बॉस के घर से बाहर निकलेंगे ये चार कंटेस्टेंट्स
 
खबर के मुताबिक मेघना की मौत का सीन अभी शूट होना बाकी है। मेघना शो के लिए डेथ सीन शूट करेंगी या नहीं, मेघना  क्या फैसला लेती हैं, देखना होगा। यह शो लाडो- वीरपुर की मर्दानी महिलाओं के तस्करी और यौन उत्पीड़न जैसे परेशान विषयों  से संबंधित है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी