आखिरी मिनट में श्रीजेश ने किया कमाल, भारत की हॉकी में शानदार शुरुआत

शनिवार, 24 जुलाई 2021 (08:53 IST)
मुख्य बिंदु 
टोक्यो। एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गोलकीपर पी आर श्रीजेश के शानदार प्रदर्शन मदद से न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ शुरुआत की।
 
पिछले 4 दशक में पहला ओलंपिक पदक जीतने की कोशिश में जुटी भारतीय टीम ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए ग्रुप ए का यह मुकाबला जीता। कई वीडियो रेफरल के बीच खेले गए मैच में आखिरी मिनट में न्यूजीलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे श्रीजेश ने गोल में नहीं बदलने दिया।
 

#TeamIndia | #Tokyo2020 | #Hockey
Men's Hockey Pool A Results

✌️ for Victory for the Indian Men's Hockey team against New Zealand, as safe hands @16Sreejesh guarded the goal superbly! #Congratulations boys #EkIndiaTeamIndia #Cheer4India pic.twitter.com/7zE2n4EMUC

— Team India (@WeAreTeamIndia) July 24, 2021
न्यूजीलैंड के लिए छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ केन रसेल ने गोल किया। भारत के लिए रूपिंदर पाल सिंह ने दसवें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर बराबरी का गोल दागा। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने 26वें और 33वें मिनट में गोल किए। न्यूजीलैंड के लिए दूसरा गोल 43वें मिनट में स्टीफन जेनिस ने दागा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी