Tokyo Olympics Live Updates : टीम इंडिया ने जीता कांस्य पदक, मध्यप्रदेश से जुड़े खिलाड़ियों को 1 करोड़ का इनाम

गुरुवार, 5 अगस्त 2021 (06:55 IST)
भारत के बाद जर्मनी ने सबसे ज्यादा चार ओलिंपिक स्वर्ण जीते हैं। दोनेां के बीच ओलिंपिक में 11 बार मुकाबला हुआ है और दोनों टीमों ने चार चार मैच जीते हैं। तीन मैच ड्रॉ रहे।आज का ब्रॉन्ज मेडल मैच जो जीत लेगा वह अपना रिकॉर्ड सुधार लेगा।

रैंकिंग के आधार पर दोनों टीमों में ज्यादा फर्क नहीं है। भारत तीसरे और जर्मनी चौथे स्थान पर है, लेकिन जर्मनी को हराना भारत के लिए आसान नहीं रहा। भारत एक समय पर 1-3 से पीछे चल रहा था लेकिन इसके बाद टीम ने लगातार 4 गोल किए और बेहद दबाव वाले मैच में 5-4 से जीत दर्ज की।

हालांकि यह रैंकिंग का यह आंकड़ा खुश करने वाला है क्योंकि इस ओलंपिक में पुरुष हो या महिला टीम अपने से निचली रैंक की टीम से नहीं हारी है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम से हारी है जो उनसे रैंकिंग में ऊपर है।

जर्मनी ने मैच के दूसरे मिनट में ही मैदानी गोल कर भारत पर 1-0 की बढ़त बनाई।

भारत को मिला पहला पेनल्टी कॉर्नर, लेकिन मौंका गवाया, फस्ट क्रशर के बॉल से डिफ्लेक्ट होकर गेंद बाहर गई।

पहले क्वार्टर की समप्ति पर स्कोर जर्मनी के पक्ष में 1-0, इस क्वार्टर में जर्मनी ने 6 और भारत ने 3 सर्कल एंट्री ली। 

जर्मनी टीम ने रिव्यू लिया, पहले क्वार्टर के अंत में जर्मनी को मिला लगातार चौथा पेनल्टी कॉर्नर, जर्मनी ने एक और बार रिफेरल लिया। लेकिन 4 पेनल्टी कॉर्नर में से 1 भी कनवर्ट नहीं हुआ भारत के लिए राहत की सांस।

दूसरे  क्वार्टर की शुरुआत में भारत के लिए आई अच्छी खबर। 1 गोल कर स्कोर लाइन को किया बराबर।

दूसरे क्वार्टर में फिर बनाई जर्मनी ने बढ़त। भारत का डिफेंस एक दम लचर नजर आता हुआ।

भारतीय फैंस के लिए एक और बुरी खबर बहुत ही खराब डिफेंस के चलते जर्मनी ने किया तीसरा गोल।

एक और पेनल्टी कॉर्नर से भारत की वापसी, स्कोर लाइन हुई बराबर, 3-3

पहले हाफ के प्रदर्शन पर नजर डालें तो जर्मनी के पास 51 प्रतिशत तो भारत के पास 49 प्रतिशत बॉल पसेशन रहा है। जर्मनी ने तीनो मैदानी गोल किए हैं। वही भारत ने 1 गोल मैदानी और दो पेनल्टी कॉर्नर कन्वर्ट किए है। जर्मनी ने 17 सर्कल पेनीट्रेशन किए हैं, भारत ने 7। जर्मनी के एक खिलाड़ी को ग्रीन कार्ड मिला है।

पेनल्टी स्ट्रोक का भारत ने रूपिंदर ने फायदा उठाया और भारत ने जर्मनी पर बढ़त बनाई। स्कोर 4-3

एक और मैदानी गोल किया भारत ने, तीसरे क्वार्टर में भारत का जबरदस्त प्रदर्शन जारी, स्कोर 5-3

भारत को मिले लागातार तीन पेनल्टी कॉर्नर, जर्मनी का एक खिलाड़ी चोटिल। भारत ने रिव्यू लिया जो खारिज किया गया। 5-3 से भारत अभी भी आगे।

जर्मनी को लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन जर्मनी फायदा नहीं उठा पायी।

जर्मनी ने भारत से लीड कम करी , पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल हुआ। स्कोर अभी भी भारत के पक्ष में 5-4

मैदान में कुछ बहस होती हुई मैच रोका गया। बॉल पसेजशन किसके पास रहेगा इस पर बातचीत होती हुई।
 

जर्मनी ने गोलकीपर को वापस बुलाया।

जर्मनी को हराकर भारत ने 41 साल बाद जीता ब्रॉन्ज मेडल 

-टोक्यो ओलंपिक में भारत को पांचवां पदक
-41 साल बाद हॉकी में जीता कांस्य
-पुरुष हॉकी में भारत ने जीता ब्रॉन्ज
-कड़े मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराया

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक में 41 साल बाद पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि आज का दिन हर भारतीय की यादों में रहेगा।
-प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ऐतिहासिक! आज का दिन हर भारतीय की यादों में रहेगा। कांस्य पदक भारत लाने पर पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि से उन्होंने पूरे देश का, खासकर युवाओं का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।’’

Historic! A day that will be etched in the memory of every Indian.

Congratulations to our Men’s Hockey Team for bringing home the Bronze. With this feat, they have captured the imagination of the entire nation, especially our youth. India is proud of our Hockey team.


भारतीय पहलवान विनेश फोगाट (53 किलो) ओलंपिक खेलों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेलारूस की वेनेसा कालाजिंस्काया से हारी।

#TokyoOlympics | Wrestling, Women's 53kg Freestyle, 1/8 Final: Vinesh Phogat loses to Vanesa Kaladzinskaya 9-3

(File pic) pic.twitter.com/KknTKMtn6F

— ANI (@ANI) August 5, 2021

-राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।
-ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी भारतीय हॉकी टीम को पदक जीतने की बधाई दी।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर टीम में शामिल मध्यप्रदेश के इटारसी के विवेक सागर और नीलकांता शर्मा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक करोड़ की राशि देने का एलान किया है।

Hockey players Vivek Sagar and Nilakantha who were trained in Madhya Pradesh will be awarded Rs 1 crore each for their performance in #Olympics at Tokyo: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan pic.twitter.com/Z3wzKXN2f0

— ANI (@ANI) August 5, 2021

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी