Tokyo 2020 Olympic Games : नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, राहुल-प्रियंका सहित कई कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

शनिवार, 7 अगस्त 2021 (18:47 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एथलीट नीरज चोपड़ा को ओलिंपिक खेलों में भाला फेंक प्रतिस्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने पर बधाई देते हुए शनिवार को कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है।
 
स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक खेलों में शनिवार को भाला फेंक प्रतिस्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम करके भारत को ओलंपिक ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं में अब तक का पहला पदक दिलाकर नया इतिहास रचा।
ALSO READ: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी नीरज चोपड़ा को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई
राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि शानदार नीरज चोपड़ा। आज एक अरब दिल आपके लिए धड़क रहे हैं और हर भारतीय आप पर गर्व करता है। प्रियंका ने ट्वीट किया ‍कि नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता है। क्या शानदार प्रदर्शन था। इतिहास रचा गया है। भारत को आप पर गर्व है। बधाई।
ALSO READ: TokyoOlympics : 87.58 मीटर भाला फेंक नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, 100 साल बाद एथलेटिक्स में भारत को गोल्ड मेडल
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा ‍कि टोक्यो ओलिंपिक में देश के लिए एकमात्र स्वर्णिम सफलता दिलाने के लिए हरियाणा की माटी के लाल और छोटे भाई नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं। पूरे देश व हरियाणा प्रदेश को आप पर गर्व है। पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई दी। राहुल गांधी और प्रियंका ने बजरंग पूनिया को कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर भी बधाई दी।
 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा ‍कि शानदार प्रदर्शन के लिए बजरंग पूनिया को बधाई। आपने हमारे देश को गौरवान्वित किया है। प्रियंका ने ट्वीट किया कि बजरंग पूनिया जी आपने बहुत ही शानदार खेल खेला। आज दंगल में आपका दबदबा रहा। कांस्य पदक के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं। जय हिंद।
सुरजेवाला ने कहा ‍कि देश की आंखों के तारे, स्टार पहलवान भाई बजरंग पूनिया को तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई और भविष्य के स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं!सदैव, विजयी भव !’
 
बजरंग पूनिया का स्वर्ण पदक जीतने का सपना भले ही पूरा नहीं हो पाया लेकिन वे शनिवार को यहां कजाकिस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हराकर टोक्यो ओलिंपिक की कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुषों के 65 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी