टोक्यो ओलिंपिक : सोमवार को भारत को इन मुकाबलों से उम्मीद

रविवार, 1 अगस्त 2021 (20:28 IST)
टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक के 10वें दिन सोमवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है।

एथलेटिक्स : दुती चंद, महिला 200 मीटर हीट चार, भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर। कमलप्रीत कौर, महिला चक्का फेंक फाइनल, भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 4 बजे से।

घुड़सवारी : फवाद मिर्जा, इवेंटिंग जंपिंग व्यक्तिगत क्वालीफायर, भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर। इवेंटिंग व्यक्तिगत जंपिंग फाइनल, भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 15 मिनट पर।

हॉकी : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, महिला हॉकी सेमीफाइनल, भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 30 मिनट से। निशानेबाजी : संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन क्वालीफिकेशन, भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे से। पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन फाइनल, भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 20 मिनट से।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी