युद्ध के मैदान के बाद अब इस खेल के मैदान में लड़ेगे सेना के यह 19 जांबाज

शनिवार, 17 जुलाई 2021 (17:35 IST)
23 जुलाई से शुरु होने वाले टोक्यो ओलंपिक 2020 पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं। एक साल के लंबे इंतजार के बाद अब आखिरकार वह लम्हा करीब है, जब दुनियाभर के एथलीट अपने देश का गौरव बढ़ाते नजर आएंगे।

इस बीच डिफेंस मिनिस्ट्री ने अपने अंदाज में ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है। इसके लिए डिफेंस ने उन खिलाड़ियों की तस्वीरें शेयर की हैं, जो देश की सेना की सेवा में कार्यरत हैं और अब जल्द ही शुरु होने वाले ओलंपिक में देश की शान बढ़ाने उतरेंगे।

डिफेंस मिनिस्ट्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए ट्वीट कर लिखा, ‘’हमारे सशस्त्र बल न केवल देश की रक्षा करते हैं बल्कि ओलंपिक में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं ताकि उन्हें सम्मान मिले। उन्हें शुभकामनाएं।''

Our #ArmedForces not only protect the country but compete with the world's best at the Olympics to bring laurels. Wish them the best. #Cheer4India #OlympicsKiAsha pic.twitter.com/Rr6EXhaChk

— A. Bharat Bhushan Babu (@SpokespersonMoD) July 13, 2021
 
ये एथलीट है भारतीय सेना का हिस्सा

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले कई सारे भारतीय एथलीट भारतीय सेना का भी हिस्सा है। वाकई में यह सभी खिलाड़ी न सिर्फ मैदान पर देश का नाम रौशन करते हैं, बल्कि सेना में रहते हुए भी देश की सेवा करने से पीछे नहीं रहते। चलिए डालते हैं, एक नजर उन एथलीट्स के नाम पर जो भारतीय सेना का हिस्सा है।

थल सेना: अमित पंघल (बॉक्सिंग), मनीष कौशिक (बॉक्सिंग), सतीश कुमार (बॉक्सिंग), तरुणदीप राय (तीरंदाज), संदीप कुमार (एथलेटिक्स), गुरप्रीत सिंह (एथलेटिक्स), अविनाश सेबल (एथलेटिक्स), मीराज चोपड़ा (एथलेटिक्स), अर्जुन लाल और अरविंद सिंह (नौकायन), विष्णु सरवनन (नौकायन), प्रवीण जाधव (तीरंदाजी)

वायु सेना: शिवपाल सिंह (जेवलिन थ्रो), दीपक कुमार (एयर रायफल), अशोक कुमार (रेसलिंग कम्पटीशन रेफ़री), नोह निर्मल टॉम (400 मीटर रिले), एलेक्स एंथोनी (400 मीटर मिक्स्ड रिले)

जल सेना: तेजिंदर पाल सिंह (गोला फेंक), मोहम्मद अनस (4 x 400 मीटर रिले), जगबीर (400 मीटर हर्डल्स)

यह सभी खिलाड़ी पहले भी कई अपने देश का नाम रौशन कर चुके हैं और एक बार फिर से टोक्यो 2020 का मैदान जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी