1024 ड्रोन्स का उपयोग कर आसमान में उकेरा गया टोक्यो ओलंपिक का लोगो

शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (16:02 IST)
पिछले साल कोरोनावायरस के कारण स्थगित हुआ ओलंपिक इस साल स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद आखिरकार शुरु हो रहा है। इसके उद्घाटन समारोह में कुल 15 देशों के बड़े नेता उपस्थित हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की धर्मपत्नी जिल बिडेन इस समारोह का हिस्सा बननें गुरुवार को ही टोक्यो में आ गई थी। 
 


07:21 PM, 23rd Jul
-जापान टोक्यो ओलंपिक की मेजबानी कैसे करेगा इसका एक नाट्य रूपांतरण स्कूली बच्चों द्वारा दिखाया जा रहा है।
 
-1024 ड्रोन्स का उपयोग कर आसमान में टोक्यो का लोगो दर्शाया गया जो देखते ही बनता था । ड्रोन लगातार अपने आकार बदलता रहा इसके बाद एक ड्रोन्स ने गेंद का रूप ले लिया और फिर पृथ्वी का। यह काफी दर्शनीय दृश्य रहा।
 

07:06 PM, 23rd Jul
मेजबान जापान जो दूसरी बार ओलंपिक की मेजबानी कर रहा है उसके खिलाड़ियो ने दर्शकों का अभिवादन किया। दर्शक दीर्घा में गजब का उत्साह दिखता हुआ। प्रधानमंत्री ने टीम की हौसला अफजाई की। पिछली बार 1964 में हुआ था टोक्यो में ओलंपिक। कुल 552 जापनी खिलाड़ टोक्यो ओलंपिक का हिस्सा होंगे।

-जापान टोक्यो ओलंपिक की मेजबानी कैसे करेगा इसका एक नाट्य रूपांतरण स्कूली बच्चों द्वारा दिखाया जा रहा है।

06:58 PM, 23rd Jul
ओलंपिक में जिस देश का डंका हमेशा रहता है । 2028 में ओलंपिक की लॉस एंजलिस में मेजबानी करने को तैयार। सबसे विशालकाय दल दिखता हुआ अमेरिका का। ओलंपिक का सबसे कामयाब देश -कुल 1024 गोल्ड मेडल और कुल 2028 मेडल जीत चुका है यह देश।

06:52 PM, 23rd Jul
10 साल पहले आजाद होने वाला देश दक्षिण सुडान दूसरी बार ओलंपिक का हिस्सा बन रहा है। सिर्फ दो खिलाड़ी ही इस ओलंपिक में भाग लेंगे।

06:50 PM, 23rd Jul
फुटबॉल में सर्वाधिक विश्वकप जीत चुका ब्राजील के खिलाड़ियों ने दर्शकों का अभिवादन किया। पिछली बार रियो के शहर में ओलंपिक की मेजबानी करने वाला पहला दक्षिण अमेरिकी देश बना था। 

06:35 PM, 23rd Jul
तकरीबन 551 ओलंपिक मेडल जीतने वाला हंगरी के खिलाड़ियो ने दर्शकों का अभिवादन किया। जिमनास्टिक इस देश की एक बड़ी ताकत है। इस बार भी हंगरी ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने की कोशिश करेगा।

06:30 PM, 23rd Jul
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और नेपाल के खिलाड़ियों ने दर्शकों का अभिवादन किया। इस बार पाकिस्तान की हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाय नहीं कर पायी। 1964 के टोक्यो ओलंपिक में पाकिस्तान हॉकी टीम को रजत पदक मिला था। फाइनल में उसे भारत के हाथों शिकस्त मिली थी। 

06:28 PM, 23rd Jul
न्यूजीलैंड के ध्वजवाहक रग्बी और रोइंग खिलाड़ी के हाथों में था। 200 से ज्यादा खिलाड़ियों का दल न्यूजीलैंड ने टोक्यो बेजा है। कल न्यूजीलैंड को हॉकी में भारत से दो दो हाथ करने हैं।

06:25 PM, 23rd Jul
चीन के दल ने दर्शकों का अभिवादन किया। बीजिंग ओलंपिक में 100 मेडल जीते थे इस देश ने । खेलों का महाकुंभ खत्म होने केबाद हमेशा ही टॉप 3 में शुमार रहता है।

06:21 PM, 23rd Jul
जर्मनी के दल ने दर्शकों का अभिवादन किया। यह देश फुटबॉल और हॉकी में तो मजबूत है ही। कुल 614 मेडल अब तक विभिन्न खेलों में जीत चुका है जिसमें 190 गोल्ड मेडल है।

06:14 PM, 23rd Jul
आर्चरी की सबसे बड़ी शक्ति कोरिया रिप्बलिक के खिलाड़ियो ने दर्शकों का अभिवादन किया। आर्चरी में कोरिया का मुकाबला भारत से होगा और यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मुकबला बहुत कड़ा होने वाला है।

06:04 PM, 23rd Jul
स्व्टिजरलैंड ने सभी ओलंपिक में भाग लिया है। कुल 13 खेलों में 160 खिलाड़ियों का दल टोक्यो आया है। हालांकि इनके प्रमुख और मशहूर टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर चोट के चलते ओलंपिक से बाहर हो गए है।

06:01 PM, 23rd Jul
डोपिंग के विवाद में फसा रूस इस बार रशियन ओलंपिक कमेटी के तौर पर ओलंपिक में हिस्सा लेगा। इस बड़े दल ने दर्शकों का अभिवादन किया। गौरतलब है कि मेडल जीतने पर ना ही रूस का झंडा पोडियम पर बुलंद होगा ना ही राष्ट्रगान गाया जाएगा।

05:42 PM, 23rd Jul
कनाडा के दल ने दर्शकों का अभिवादन किया। कनाडा कुल 300 से ज्यादा मेडल ओलंपिक में जीत चुका है। इस बार भी एक बड़ी संख्या में कनाडाई खिलाड़ियों का दल टोक्यो आया है।

05:37 PM, 23rd Jul
रियो ओलंपिक्स में 29 ऑस्ट्रेलियाई स्विमर ने मेडल जीता था। ऑस्ट्रेलिया का देश खेलों में हमेशा आगे रहता है। कल ही अर्जेंटीना के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की फुटबॉल टीम ने जीत दर्ज कर एक बड़ा उलटफेर किया था।

05:26 PM, 23rd Jul
भारत का सबसे बड़ा दल टोक्यो भेजा गया है लेकिन राष्ट्रीय स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के दौरान दर्शकों का अभिवादन करते हए कुछ ही खिलाड़ी नजर आए। हॉकी के कप्तान मनप्रीत सिंह और बॉक्सर मैरी कॉम भारत के ध्वजवाहक रहे।

05:23 PM, 23rd Jul
1952 से ओलंपिक में लगातार भाग लेता आ रहा मिडिल इस्ट का छोटा सा देश इजरायल, के खिलाड़ियों ने दर्शकों का अभिवादन किया। एथलेटिक्स में इजरायल काफी मजबूत है।

05:21 PM, 23rd Jul
अफ्रीकी देशों का दल ओलंपिक समारोह में शामिल हुआ।एंटीग्वा और बरमुडा का 5 सदस्यी दल दर्शकों का अभिवादन करता हुआ। इस देश के बाद यमन की टीम आयी। 

05:19 PM, 23rd Jul
अर्जेंटीना की टीम के दल ने दर्शकों का अभिवादन किया। अर्जेंटीना को कल ही ऑस्ट्रेलिया से 0-2 से शिकस्त का सामना करना कड़ा पड़ा था। कल के मिले झटके को वह आने वाले दिनों में सुधारना चाहेगी।

05:16 PM, 23rd Jul
भारत का पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान का दल अपने पारंपरिक वेशभूषा में दिखा। कुल 2 मेडल जीतने वाला अफगानिस्तान अपना प्रदर्शन सुधारना चाहेगा। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात का दल आया जिसके ओलंपिक में अफगानिस्तान जैसे हाल ही हैं।

05:12 PM, 23rd Jul
ओलंपिक की रिफ्यूजी टीम अपने ध्वज वाहकों के साथ दर्शकों का अभिवादन करती हुई। इसमें सीरिया से लेकर अफगानिस्तान के एथलीट हैं। इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब रिफ्यूजी टीम ओलंपिक का हिस्सा बनी है।

05:02 PM, 23rd Jul
गायकों को दो भागों में बांटा गया है। एक समूह तब गाता है जब कोई भारी वस्तु उठाई जा रही हो और एक समूह तब गाता है जब जमीन में खुदाई की जा रही हो।

04:58 PM, 23rd Jul
जापान का स्थानीय नृत्य रिदम ऑफ ट्रैडिशन हुआ शुरु। यह वहां के वंचित वर्गाें द्वार प्रस्तुत किया गया एक सांस्कृतिक नृत्य है। दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को किसी गायक ने नहीं बल्कि असोसिएशन के लोगों ने ही गया है।
 
बढ़ई मैकेनिक जब काम करते हैं तो उससे एक संगीत निकलता है वही इसमें दर्शाया जाता है।

04:34 PM, 23rd Jul
वहीं भारत की बात करें तो इस बार टोक्यो में 128 खिलाड़ियों का अब तक का सबसे बड़ा दल टोक्यो भेजा है। आज उद्धाटन समारोह में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और लंदन ओलंपिक में पदक जीत चुकी मैरी कॉम भारत के ध्वजवाहक होंगे। ऐसा पहली बार होगा जब ओलंपिक में भारत का ध्वज एक महिला और एक पुरुष खिलाड़ी पकड़ेगे। 
 

04:31 PM, 23rd Jul
इस साल टोक्यो ओलंपिक से पहले ही  जापान को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा, कोरोना संक्रमण के चलते करीब दो तिहाई जनता ओलंपिक रद्द करने के पक्ष में थी, वहीं खेल गांव में कुल कोरोना केस का आंकड़ा 100 के पार जा चुका है। इसके बावजूद जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने कोरोना महामारी के बावजूद टोक्यो ओलंपिक खेलों के सफलतापूर्वक आयोजन का भरोसा जताया है।
उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई से टोक्यो में चौथा आपातकाल लगाया गया है जो पूरी ओलंपिक अवधि को कवर करेगा यानी 22 अगस्त तक लागू रहेगा।
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी