Tokyo Olympics: सानिया और अंकिता की जोड़ी पहले दौर में हारी

रविवार, 25 जुलाई 2021 (09:54 IST)
टोक्यो: भारत की सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी रविवार को टोक्यो ओलंपिक महिला युगल के पहले दौर में उक्रेन की नादिया और लियुडमाइला किचेनोक बहनों से हार गई।

सानिया और अंकिता ने पहला सेट 6-0 से जीतकर शानदार शुरूआत की लेकिन अगले दो सेट में लय कायम नहीं रख सकी। भारतीय जोड़ी करीब डेढ घंटे तक चला यह मुकाबला 6-0, 7-6, 10-8 से हार गई।

भारत के सुमित नागल ने शनिवार को पुरूष एकल वर्ग में इस्राइल के डेनिस इस्तोमिन को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई थी। वह जीशान अली (1988 सियोल) और लिएंडर पेस (1996 अटलांटा)के बाद ओलंपिक पुरूष एकल मैच जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी