पर्यटक नजदीक से निहार सकेंगे सिंगलिया पर्वत

FILE

सिक्किम में हिमालय के सिंगलिया पर्वतीय क्षेत्र के मनोरम दृश्यों को पर्यटक अब नजदीक से निहार सकेंगे, जो पहले दुर्गम मार्ग की वजह से संभव नहीं था।

पश्चिम सिक्किम के अटरे गांव से नेपाल तक एक सड़क निर्माणाधीन है जो पर्यटकों को इस अद्भुत प्राकृतिक छटा से रूबरू कराने में मददगार होगी।

पश्चिमी सिक्किम जिले के कलेक्टर शांता प्रधान ने कहा ‘यह सड़क बन जाने के बाद उन पर्यटकों का सपना साकार होगा जो इस पर्वतीय क्षेत्र तक जाना चाहते थे, दुर्गम मार्ग होने के कारण अपनी यात्रा अटरे गांव में ही समाप्त करने को मजबूर हो जाते थे।

उन्होंने बताया कि नेपाल की तरफ सड़क का हिस्सा लगभग पूरा हो चुका है। यह सिक्किम की सीमा से महज ढाई किलोमीटर दूर है। भारत की तरफ वाले हिस्से पर काम चल रहा है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें