CBSE के 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा आज दोपहर 2 बजे होगी

शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (11:15 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा शुक्रवार को करेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परिणामों की घोषणा आज शुक्रवार को दोपहर 2 बजे की जाएगी।

ALSO READ: Board results 2021: आज घोषित होंगे राजस्थान सहित 5 राज्यों के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट
 
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष देश में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी भयावह लहर के कारण बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। परिणाम बोर्ड की वैकल्पिक आकलन नीति के आधार पर निकाले गए हैं। सीबीएसई 12वीं के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी