CNG पर महंगाई की मार, 10 माह में 15 बार बढ़े दाम 23.55 रुपए हुई महंगी

शनिवार, 17 दिसंबर 2022 (07:43 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में सीएनजी (CNG) के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। आईजीएल (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) ने सीएनजी के दामों में 95 पैसे प्रति किलोग्राम के हिसाब से बढ़ोतरी की है।
 
इस घोषणा के बाद दिल्ली में सीएनजी भरवाने के लिए आपको 79.56 रुपए प्रति किलो के हिसाब से दाम चुकाने होंगे। कीमत में बढ़ोतरी की ये घोषणा 17 दिसंबर 2022 को सुबह 6 बजे से लागू हो गई।

इसी तरह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी अब 82.12 प्रति किलो मिलेगी जबकि गुरुग्राम में इसके दाम 87.89 रुपए प्रति किलो होंगे।
 
दिल्ली-एनसीआर में मार्च से दिसंबर के बीच 10 माह में सीएनजी की कीमतें 15 बार बढ़ चुकी हैं। तब से अब तक सीएनजी के दामों में 23.55 रुपए प्रति किलो का इजाफा हो चुका है। पिछली बार अक्टूबर में सीएनजी के दाम 3 रुपए किलो बढ़ाए गए थे।

Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी