काम की बात : गूगल पर ये 6 चीजें सर्च करने पर हो सकती है जेल, जानिए क्या हैं वो 6 चीजें

गूगल आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। जब भी कुछ पूछना है या कुछ जानना है "हे गूगल" या "ओके गूगल" बोलकर या सर्च कर के झट से उत्तर पा लेते हैं। घर में आज क्या बनाना है से लेकर घर कैसे बनाना है तक कि पूरी जानकारी अर्थात दुनिया के हर प्रकार के ज्ञान की जानकारी गूगल सर्च से माध्यम से मिल सकती है। पर क्या आप जानते हैं कि हर चीज गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए। कुछ ऐसी चीजे हैं जिसके कारण आपको जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ सकता है।
 
आइए जानते हैं वह क्या है -
 
1 फिल्म पायरेसी -
अगर आप गैरकानूनी तरीके से फिल्म अपलोड करते हैं, या उसका प्रचार-प्रसार करते हैं तो सिनेमेटोग्राफी एक्ट 1952 के अनुसार आपको 3 वर्ष की जेल और 10 लाख रूपए का जुर्माना हो सकता है।
 
2 संवेदनशील फोटो/वीडियो -
किसी भी उत्पीड़ित या शोषित की पहचान को गुप्त रखा जाता है, यदि उसकी पहचान जैसे फोटो, नाम या वीडियो का प्रचार-प्रसार करते हैं तो जेल हो सकती है।
 
3 प्राइवेट इनफॉर्मेशन -
किसी की भी व्यक्तिगत जानकारी को उसकी अनुमति के बिना सार्वजनिक कर देना अपराध की श्रेणी में आता है। किसी के व्यक्तिगत वीडियो या फोटो को ऐसे अपलोड करने पर जेल हो सकती है।
 
4 गर्भपात -
यदि कोई गर्भपात करवाने के तरीके गूगल पर खोजता है तो इसके लिए उसे जेल हो सकती है। गर्भपात करवाना अपराध की श्रेणी में आता है। यह गैरकानूनी होता है।
 
5 बम बनाना -
बम को बनाने से सम्बंधित जानकारी यदि आप गूगल पर सर्च करते हैं तो आपके डिवाइस का IP एड्रेस सुरक्षा एजेंसियों के पास पहुंच जाता है। आपकी गतिविधियों के अनुसार आपको जेल हो सकती है।
 
6 चाइल्ड पोर्नोग्राफी -
इसके लिए भारत में कठिन नियम बने हैं जो आवश्यक है। इस सम्बन्ध में आप यदि कुछ भी अपलोड करते हैं या सर्च करते हैं तो पोस्को एक्ट 2012 की धारा 14 के आधार पर आपको 5-7 वर्ष की जेल हो सकती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी