क्या कोई सरकारी अधिकारी आपको परेशान कर रहा है या किसी विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है तो आप सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बारे में ऑनलाइन माध्यम से सूचना दे सकते हैं। आपको अपनी शिकायत सीधे पीएम मोदी तक पहुंचाने के लिए किसी की इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही, आप पीएम मोदी से मुलाकात करने का समय भी मांग सकते हैं। अगर पीएम मोदी को लगता है, तो वो आपको मुलाकात का समय दे सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप अपनी कोई बात पीएम मोदी से साझा करना चाहते हैं, तो भी आप आसानी से हिंदी और अंग्रेजी समेत 14 भाषाओं में अपनी बात लिखकर पीएम मोदी को भेज सकते हैं। आपकी यह शिकायत सीधे पीएम मोदी के पास जाएगी। इसके बाद अगर प्रधानमंत्री को लगता है कि आपकी शिकायत पर गौर करना चाहिए और कार्रवाई का निर्देश देना चाहिए, तो वह ऐसा कर सकते हैं।
- इसमें आप अपना नाम, जेंडर, अपने देश का नाम, पता, पिनकोड, राज्य का नाम, जनपद, फोन नंबर या मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी की जानकारी भरें।
- इसके बाद आप अपनी बात की कटेगरी बताएं। इसमें लोक शिकायतें, सुझाव, वित्तीय धोखाधड़ी, शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री से मुलाकात और मैसेज जैसी कटेगरी दी गई हैं।
- इसके बाद एक टेक्स्ट बॉक्स मिलेगा, जिसमें आप अपनी बात या शिकायत को 4000 अक्षरों में लिखकर, इसे सबमिट करें। आप यहां पीडीएफ फाइल भी अपलोड कर सकते हैं।