UP : भाजपा नेता ने घर में की गोलीबारी, 3 बच्‍चों की मौत, पत्‍नी गंभीर घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 22 मार्च 2025 (19:12 IST)
Uttar Pradesh Crime News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के कस्बा गंगोह में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां एक भाजपा नेता ने अपने ही घर में ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। शख्‍स ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों को गोली मार दी। बाद में इलाज के दौरान 3 बच्‍चों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भाजपा नेता ने इस घटना को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अंजाम दिया। पुलिस अभी जांच-पड़ताल में जुटी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
 
खबरों के अनुसार, सहारनपुर के गंगोह इलाके के सांगाखेड़ा गांव में भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों को गोली मार दी। बाद में इलाज के दौरान 3 बच्‍चों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भाजपा नेता रोहिल्ला ने बाद में खुद गोली मारने की जानकारी पुलिस को फोन के जरिए दी थी।
ALSO READ: पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, 4 लोग हिरासत में लिए गए
रोहिल्ला ने पुलिस को बताया था कि मैंने पत्नी और बच्चे पर गोली चलाई है। पुलिस ने उस पिस्टल को बरामद कर लिया गया है, वहीं आरोपी भाजपा नेता रोहिल्ला को हिरासत में ले लिया है। भाजपा नेता ने इस घटना को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अंजाम दिया। पुलिस अभी जांच-पड़ताल में जुटी है।
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी