फर्रुखाबाद में बंधक संकट खत्म, सिरफिरे आरोपी की पत्नी की भी दर्दनाक मौत

शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (14:40 IST)
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में 23 बच्चों को बंधक बनाने वाले सुभाष बाथम को मारकर यूपी पुलिस और एटीएस ने सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया।

ALSO READ: फर्रुखाबाद में ऑपरेशन मासूम सफल, बंधक बच्चे रिहा, मुठभेड़ में आरोपी ढेर
गुरुवार को जन्मदिन के बहाने 25 बच्चों को घर बुलाकर सुभाष ने उन्हें बंधक बना लिया था। पुलिस ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बदमाश को ढेर कर सभी बच्चों को रात लगभग 1 बजे सुरक्षित निकाल लिया गया।
 
आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि सुभाष की पत्नी रूबी जब घर से भागने का प्रयास कर रही थी तो इस बीच उसके पति ने फायरिंग कर दी वह घायल हो गई। महिला को बचाने का प्रयास किया गया इलाज के लिए उसे भेजा गया जहां महिला की मौत हो गई।

ALSO READ: खौफनाक, फर्रुखाबाद में बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर कर 20-25 बच्चों को बनाया बंधक
यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस जब दरवाजा तोड़कर घर में घुसी तो मुलजिम ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। इसी दौरान आरोपी की पत्नी रूबी भी भीड़ के हत्थे चढ़ गई। लोगों ने उसे जमकर पीटा। रूबी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह उसने दम तोड़ दिया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी