प्रयागराज में इस्लाम के अपमान पर छात्र ने बस कंडक्टर की काटी गर्दन

शनिवार, 25 नवंबर 2023 (10:18 IST)
Prayagraj News: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। बताया जाता है कि कथित तौर पर इस्लाम का मजाक उड़ाने के चलते सिटी ई-बस के कंडक्टर पर चापड़ से गंभीर रूप से गर्दन पर वार किया गया। यह घटना कल शुक्रवार सुबह की  है। हमलावर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में युवक के पैर में गोली लगी है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर इस्लाम का मजाक उड़ाए जाने को लेकर सिटी ई-बस के कंडक्टर पर चापड़ से हमला कर दिया। कंडक्टर की गर्दन पर गंभीर वार किया गया है। आरोपी ने भागते हुए अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर इस वारदात की वजह बताई। अब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है जिसमें उसके पैर में गोली लगी है। कंडक्टर और आरोपी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
इस घटना के के बाद शुक्रवार की शाम को आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। बीजेपी विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने एक्स पर वीडियो शेयर पर लिखा कि यूपी पुलिस ने पर्याप्त 'इलाज' कर दिया है। मुठभेड़ में गंभीर रूप से ज़ख़्मी हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार जान बच भी गई तो अपने पैरों पर चलने के काबिल नहीं बचेगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी