- योजना का उद्देश्य स्थानीय विशेषताओं को वैश्विक बाजार तक पहुंचाना
- योजना के तहत मिला 10 लाख रुपए का ऋण, हर महीने कमा रहे 50 हजार
Uttar Pradesh News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा रहा है और एक मजबूत, सशक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण की नींव रख रहा है। योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) इसी बदलाव का मजबूत आधार बनकर उभरी है, जिसके माध्यम से प्रदेश के युवा न केवल आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं। योगी सरकार के विजन आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश को जनपद इटावा के रामगंज निवासी जैनुल आबदीन ने धरातल पर उतारा है।
यहां मैक्सी व कुर्ती जैसे परिधानों का निर्माण ऑर्डर के अनुसार किया जाता है। आज उनको इस यूनिट से खर्चों के बाद हर महीने लगभग 50 हजार रुपए की शुद्ध आमदनी हो रही है। उन्होंने सरकारी योजना का लाभ लेकर न सिर्फ अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया, बल्कि 4 से 6 अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराया।
जैनुल आबदीन जैसे युवा इस योजना के वास्तविक लाभार्थी हैं, जिन्होंने सरकारी सहायता को अवसर में बदल दिया। ओडीओपी योजना का लाभ लेकर प्रदेश के छोटे शहरों और गांवों के युवा भी उद्यमिता की ओर बढ़ रहे हैं।
Edited By : Chetan Gour