कहां है अतीक अहमद के 2 राजदार, पत्नी शाइस्ता और बमबाज गुड्डू इस्लाम की यूपी पुलिस को तलाश?

मंगलवार, 18 अप्रैल 2023 (11:04 IST)
लखनऊ। असद और साथी शूटर गुलाम के एनकाउंटर, अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश STF ने अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और बमबाज गुड्डू इस्लाम की तलाश तेज कर दी है। उमेश पाल हत्याकांड में दोनों लंबे समय से फरार चल रहे हैं।

ALSO READ: क्या सुंदर भाटी गैंग से है अतीक-अशरफ के हत्यारों का कनेक्शन, जानिए क्या है तीनों का बैकग्रांउड
शाइस्ता और गुड्‍डू को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार लगातार गर्म है। कभी कहा जाता है कि गु्‍डड़ इस्लाम को गिरफ्तार किया जा चुका है तो कभी शाइस्ता की गिरफ्तारी का दावा किया जाता हैै। ऐसा माना जा रहा था अतीक, अशरफ और असद की मौत के बाद शाहस्ता सरेंडर कर सकती है। लेकिन वह सामने नहीं आई।
 
पुलिस ने शाइस्ता और गुड्डू की तलाश तेज कर दी है। इन्हें उत्तरप्रदेश के कई शहरों के साथ ही दिल्ली, मुंबई, पश्चिम बंगाल में भी इनकी तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। शाहस्ता पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। अतीक के कई रिश्‍तेदारों पर शाइस्ता की मदद के आरोप लगे हैं। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।
 
ALSO READ: Post Mortem Report : अतीक अहमद के शरीर में 9 और अशरफ के शरीर में मिलीं 5 गोलियां  
5 लाख का इनामी गु़ड्डु इस्लाम बम बनाने और उसे फेंकने में माहिर माना जाता है। मीडिया खबरों के अनुसार, वह प्रकाश शुक्ला, मुख्तार अंसारी, धनंजय सिंह समेत कई माफियाओं के साथ भी काम कर रहा था।
 
यह वही शख्स है जो उमेश पाल पर बम बरसा रहा था। गुड्डू का काले बैग से निकाल-निकाल कर बम फेंकने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। गुड्डू का आखिरी वीडियो मेरठ से आया था, जब अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक के घर में उसने पनाह ली थी। इसके बाद उसकी लोकेशन कर्नाटक में ट्रेस की गई।
 
अतीक और अशरफ पर जब जानलेवा हमला किया गया तब उसके मुंह से आखिरी शब्द गु्‍ड्डू इस्लाम ही निकला था। शाइस्ता और गुड्‍डू अतीक के सबसे बड़े राजदार और उनकी गिरफ्तारी से कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी