गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बरेली में जुमे की नमाज के बाद 'आई लव मोहम्मद' प्रदर्शन हिंसक झड़पों में बदल गया। 'आई लव मोहम्मद' के प्लेकार्ड लेकर आला हजरात दरगाह और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान की अपील पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे. प्रशासन का कहना है कि इसकी अनुमति नहीं दी गई थी।
भीड़ शहर के खलील तिराहे से इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान की ओर बढ़ी तो पुलिस ने रोकने की कोशिश की और पथराव, झड़प और लाठीचार्ज की घटनाएं हुईं। इस दौरान हुई गोलीबारी में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए।
इस बीच योगी ने एक उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद समेत कई दूसरे जिलों में हुई सांप्रदायिक घटनाओं पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन को उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए।